फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck and dumper collided, truck driver injured

Fatehpur News: ट्रक और डंपर में हुई भिड़ंत, ट्रक चालक घायल

Wed, 24 May 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Truck and dumper collided, truck driver injured
बिंदकी। कोतवाली के डीघ मोड़ के समीप ट्रक और डंपर की भिड़ंत हो गई। थाना बकेवर क्षेत्र के गांव गंगरावल निवासी ट्रक चालक तेरा कुशवाहा (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, थाना घाटमपुर क्षेत्र निवासी घरमपुर डंपर चालक धर्मेंद्र (35) को मामूली चोट आई हैं। उसे पुलिस ने डंपर सहित चालक को हिरासत में लिया है। (संवाद)
विज्ञापन


बाइकें टकराई, दो लोग घायल
बहुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की आपस में भिड़ंत गईं, जिससे दो गंभीर रूप से घायल हो गए। ललौली थाना क्षेत्र के बांदा टांडा हाइवे में लादिगंवा गांव के रसूलपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने फतेहपुर बहुआ की ओर जा रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दो लोग गुड्डू सिंह (30) पुत्र स्व राम आसरे सिंह निवासी ओती थाना ललौली और उसका साथी दीपू आरख (32) पुत्र दुर्जा आरख निवासी ओती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल गुड्डू सिंह के पैर और दीपू आरख का आधा कान कट गया। वहीं टक्कर मारने वाला अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गए। दोनो घायलों को एम्बुलेंस से बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया गया। डांक्टरो ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बोरी में संदिग्ध मांस की सूचना फर्जी निकली
औंग। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में रेलवे अंडरपास के किनारे किसी शरारती ने बोरी में मवेशी के बच्चा देने के बाद अवशेष गंदगी को भरकर सड़क में डाल दिया। क्षेत्र में बोरी में संदिग्ध मांस होने की बात चर्चा आम हो गई। राहगीरों ने बोरी में खून लगा देखकर पुलिस को सूचित किया। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया एहतियातन सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पुलिस टीम पहुंची। बोरी को खुलवाया गया। प्रतिबंधित मांस की सूचना गलत निकली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, कानपुर रेफर
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव साईं निवासी रमेश का पुत्र लक्ष्मन बुधवार दोपहर को अपने खेतों में खड़े आम के पेड़ में चढ़कर अमिया तोड़ रहा था। तभी पैर फिसलने से पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया है।


अनियंत्रित कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
धाता। थानाक्षेत्र के गांव केटमई के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक रामू सोनी(30) पुत्र कचंन वर्मा की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम से गांव पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने शव को थाने के गेट के सामने रखकर हंगामा काटा। मृतक की माता गांगा का कहना है कि गाड़ी मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तारी किया जाए। उन्होंने पांच लाख मुआवजे की मांग की। गंगा देवी के चार लड़कों में रामू दूसरे नंबर का था। घर का आरो का पानी दुकानों में बांटकर पालन पोषण करता था। करीब चार घंटे तक बाड़ी रखकर परिजनों ने हंगामा काटा। खखरेरू और धाता पुलिस समझाती रही। करीब आठ बजे के बाद खखरेरू पुलिस थाना अध्यक्ष अमित सिंह और धाता थाना अध्यक्ष वृंदावन राय मय पुलिस फोर्स के साथ समझाने से परिजन समझे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed