Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Trolley collides with trailer collision, injured 35

ट्रेलर की टक्कर से ट्राली पलटी, 35 घायल

Thu, 08 Mar 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Thu, 08 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Trolley collides with trailer collision, injured 35
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जियारत के लिए जा रहे अकीदतमंदों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में बुधवार दोपहर एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई। करीब 35 लोग हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसा मलवां थाना क्षेत्र हाईवे के अल्लीपुर चौराहा मोड़ पर हुआ। सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव निवासी अब्दुल नईम के ट्रैक्टर से गांव के बच्चे, महिलाएं व अन्य लोग उन्नाव जिले के मोहब्बत शाह बाबा तकिया की दरगाह उर्स में जियारत करने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 35-40 लोग थे। अल्लीपुर हाईवे पर पीछे से ट्रेलर ने ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और ट्रेलर डिवाइडर कूदाकर भाग निकला। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। यूपी 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने 108 और राहगीरों के वाहनों से घायलों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर पाकर लोगों की भीड़ अस्पताल पहुंच गई। जिला अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। घायलों में महताब और खातून को कानपुर रेफर किया गया है। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि ट्रेलर भाग निकला है। सभी घायल सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
दुर्घटना में सनगांव निवासी मोहसिन का बेटा महताब (25), नसीम की पत्नी आसमा (41), मोहम्मद सारिक व उनकी बेटी गुलनाज (17), बेटी शहनाज (20), अशफाक नेता की पत्नी हफीजुन (60), ट्रैक्टर मालिक अब्दुल नईम का बेटा एहतशाम (7), अयान (5) व उसकी पत्नी सूफिया (35), बल्लू की पत्नी अजीजा (35), बेटा अजमेरी (14), आले हसन की पत्नी नसरीना बानो (45), मोहम्मद शकील की पत्नी आइया (35), अब्दुल हमीद की बेटी रूबी (25), मोहम्मद अहमद का बेटा जफर (4), मोहम्मद शादाब (48), आफाक की पत्नी आयशा (60), सईद अहमद की पत्नी शरीफुन (55), रियाज अहमद (35), मोहम्मद इसरार की पत्नी खातून बेगम (60), नसीम की पत्नी आसमा (55), अशरफ (28), वाहिद का बेटा जीशान (12), मुमताज की का बेटा कौशन (12), मोहम्मद कैफ (15), पत्नी अमीना, अब्दुल सलाम की पत्नी मरियम (50), बेटा इरशाद (20), अली हसन की बेटी तबस्सुम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


अस्पताल में मची रही चीख पुकार
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अचानक घायलों की भीड़ पहुंचने से अफरातफरी मच गई। घायलों के इलाज में बदइंतजामी देखने को मिली। हालांकि जैसे-तैसे सभी घायलों को इलाज मिल सका। घायल शहर से जुड़े इलाके के रहने होने से तीमारदारों की भीड़ बढ़ गई थी। घायल बच्चे बिलखते और फर्श पर पड़े दिखाई दिए। डा. आरएम गुप्ता, डा. जीपी शर्मा, डा. सुधीर श्रीवास्तव ने इलाज किया, वहीं चीफ फार्मासिस्ट योगेंद्र सिंह व संदीप साहू, वार्ड ब्वाय मसरूर ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed