{"_id":"5f1dba238ebc3ea071200be3","slug":"tribute-to-cargil-shaheed-given-in-fatehpur-fatehpur-news-knp573424167","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः याद किए गए कारगिल शहीद विजय पाल, शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः याद किए गए कारगिल शहीद विजय पाल, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
बिंदकी में कारगिल में शहीद हुए विजयपाल यादव की शहादत को रविवार याद किया गया। तहसील क्षेत्र में कई जगह पर वीर सैनिक की जांबाजी पर चर्चा हुई। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल ने अपने आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिसमें उन्होंने कारगिल में शहीद हुए बिंदकी तहसील क्षेत्र के झाउपुर गांव के रहने वाले विजय पाल सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर कारगिल में शहीद हुए अन्य सभी शहीदों को भी नमन किया गया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि शहीदों के ऋण को हम कभी नहीं चुका सकते हैं। सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। इस मौके पर वीरेंद्र दुबे, संजय, गंगाराम सोनकर तमाम लोग मौजूद रहे।