{"_id":"6495e3f019e5fb7b080c9b7f","slug":"traveling-to-delhi-will-be-easy-rajdhani-bus-service-started-fatehpur-news-c-12-1-301450-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आसान होगा दिल्ली का सफर, शुरू हुई राजधानी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आसान होगा दिल्ली का सफर, शुरू हुई राजधानी बस सेवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। दिल्ली जाना जनपदवासियों के लिए अब आसान होगा। फतेहपुर डिपो के बेड़े में राजधानी के लिए दो बसें भी शामिल हो गई हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन बसों में यात्रियों को दिल्ली का सफर करने में आसानी होगी। ज्वालागंज बस स्टाप से प्रतिदिन शाम को 6 बजे दिल्ली के लिए एक बस जाएगी। दिल्ली से फतेहपुर आने के लिए प्रतिदिन दोपहर एक बजे बस सेवा मिलेगी। बस की सुविधाओं को देखते हुए निगम ने इन बसों का किराया भी दस प्रतिशत अधिक रखा है। लंबे सफर को देखते हुए इन बसों को नॉनस्टाप की तर्ज पर चलाया जा रहा है। छोटे स्थानों पर यह बसें नहीं रुकेंगी। इससे दूर की यात्रा कर रहे यात्रियों के समय की बचत होगी। कुछ महीने पूर्व भी फतेहपुर डिपो को दो नई बसें मिली थीं, जिन्हें बलिया रूट पर चलाया जा रहा है। बलिया रूट में लगी बसें पुरानी हो गई थीं। बस संचालन प्रभारी वीएस बाजपेयी ने बताया कि दो राजधानी बसें मिली हैं। प्रतिदिन शाम को 6 बजे दिल्ली के लिए यह बस सेवा शुरू हुई है। राजधानी बस का किराया अन्य बसों के किराए से दस प्रतिशत अधिक है।