फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Travel facility will be available in AC bus, fare will be 33 percent less.

Fatehpur News: एसी बस में मिलेगी यात्रा की सुविधा, किराया होगा 33 प्रतिशत कम

Tue, 03 Dec 2024 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Travel facility will be available in AC bus, fare will be 33 percent less.
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। ऐसा होने पर फतेहपुर के यात्रियों को करीब 33 प्रतिशत कम किराए में प्रयागराज-कानपुर की यात्रा करने की सुविधा मिल जाएगी। प्रशासन कानपुर व प्रयागराज के मध्य चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जमीन तलाश रहा है। एक चार्जिंग स्टेशन बिंदकी में बनाया जाना है। फिलहाल, बिंदकी से कानपुर के लिए इलेक्ट्रिक संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से जिले के यात्रियों को खासा लाभ होगा। रोडवेज बसों के किराए की अपेक्षा इलेक्ट्रिक बसों का किराया करीब 33 प्रतिशत कम लगेगा। इसके अलावा एसी बस में यात्रा करने की सुविधा भी मिलेगी। फिलहाल, बिंदकी तहसील से कानपुर के लिए इलेक्ट्रिक बस का किराया 60 रुपये लिया जा रहा है। जबकि रोडवेज बस का किराया 90 रुपये है।
विज्ञापन

वहीं, जब फतेहपुर से इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएगी तो जिले के लोगों को कानपुर जाने में करीब 91 रुपये किराया देना पड़ेगा। अभी रोडवेज बस का किराया 136 रुपये है। इसी तरह फतेहपुर से प्रयागराज रोडवेज बस का किराया 178 रुपये है, जबकि इलेक्ट्रिक बस का किराया करीब 119 रुपये होगा। जाहिर है कि यात्रियों को कम किराए में वातानुकूलित बस से यात्रा करने की सुविधा मिल जाएगी। प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed