फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Transport paladar attacked in the head with concrete object

ट्रांसपोर्ट के पल्लेदार को ठोस वस्तु से सिर में हमला कर मार डाला

Tue, 15 Dec 2020 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Transport paladar attacked in the head with concrete object
बिंदकी में मजदूर की हत्या के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व लगी लोगों की भीड़ - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी(फतेहपुर)। रोड किनारे ट्रांसपोर्ट के बाहर सो रहे पल्लेदार की रविवार रात किसी ठोस वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान मिले। चेहरे पर भी खरोंच लगी है। फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल पर खून के फैले नमूने लिए और फिंगर प्रिंट के भी साक्ष्यों को जुटाए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। दो संदिग्धों को उठाकर मामले की जांच शुरू की है। तलाशी में मोबाइल और जेब से रुपये भी नहीं मिले हैं। पुलिस मोबाइल की छानबीन में जुटी है। इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ठठराही मोहल्ला निवासी शिवलाल कोरी का बेटा मंझिल कोरी (35) ललौली रोड कैलाश शिव मंदिर के पास मिल एरिया स्थित शारदा ट्रांसपोर्ट में करीब दस साल से पल्लेदारी करता था। ट्रांसपोर्ट अरविंद कुमार की बिल्डिंग है। मंझिल पूरे दिन काम करता था और रात को खाने-पीने के बाद ट्रांसपोर्ट के बाहर पड़े तखत में ही सो जाता था। उसे लोगों ने रविवार रात करीब 11 बजे तखत पर सोते देखा था। नगर पालिका कर्मचारी सुबह साफ-सफाई को पहुंचे। तखत पर पल्लेदार का रक्तरंजित शव देखकर होश उड़ गए। कर्मियों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इलाके के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सीओ योगेंद्र मलिक और कोतवाली पुलिस पहुंची। सिर में तीन-चार गंभीर चोट के निशान थे। सिर में ऐसा प्रहार किया गया कि खून की छींटे दीवार तक पहुंचे थे। चेहरे पर हल्की चोट के निशान थे। चेहरे की चोट से पुलिस ने कयास लगाया कि सिर पर हमले से पहले कातिल और मंझिल के बीच मारपीट हुई होगी। हत्या के पीछे नशेबाजी और आशनाई के बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। सालों से मृतक का घर आना-जाना भी नहीं था। उसके नाम पर कोई प्रॉपर्टी भी नहीं है। मृतक का भाई संतोष मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन हत्या किसने और क्यों की होगी, इसकी जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने संतोष की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मामले में दो संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed