फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Transformer fire , town and several villages supply disruption

ट्रांसफार्मर में आग लगी, कस्बा व कई गांवों की आपूर्ति ठप

Mon, 30 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 30 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Transformer fire , town and several villages supply disruption

जहानाबाद कस्बे के विद्युत पावर हाउस में शनिवार रात

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। धू-धू कर केबिल व ट्रांसफार्मर जलने लगे। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। आग बुझाने में तीन घंटे लगे। अफसरों के मुताबिक अग्रिकांड से 49 लाख की क्षति हुई है। वहीं कस्बे सहित डेढ़ दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। इसे पटरी पर आने में एक हफ्ते से ज्यादा समय लग सकता है।

कस्बे के अमौली रोड में 11/33 केवीए के पावर हाउस में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में देर रात तीन बजे एसएसओ आपूर्ति चालू कराने गए थे। चालू करते ही शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में आग लग गई।

ट्रांसफार्मर में तेल के चलते आग की लपटें विकराल हो गईं। अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता एनपी तिवारी ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के जलने से विभाग को 49 लाख की क्षति उठानी पड़ी है।

कस्बा जहानाबाद व गांव घनश्यामपुर, कुशल का डेरा, दुर्गापुर, बेंता, सकूरा सहित करीब डेढ़ दर्जन गांव की आपूर्ति एक हफ्ते तक बाधित रह सकती है।

उन्होंने कहा कि इस घटना की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। कस्बे में पेयजलापूर्ति के लिए कोई व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed