{"_id":"5ef0ffb78ebc3e42f31ae43f","slug":"trak-ne-baik-savaar-kisaan-ko-kuchala-maut-fatehpur-news-knp567025462","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार किसान को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार किसान को कुचला, मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर चौराहे पर मौरंग लदे ट्रक ने बाइक सवार किसान को कुचल दिया। किसान की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
चंदीपुर गांव के प्रेमचंद्र का बेटा रमनदेव (22) रात करीब 10 बजे बाइक से फतेहपुर से घर लौट रहा था। वह चंदीपुर चौराहे पर मौरंग लदे ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। हादसा देख लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं किसान की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
मां आशा देवी, बड़ा भाई अमर, बहन लक्ष्मी देवी और छोटे भाई लाल का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। युवक खेती किसानी के काम में हाथ बंटाता था। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।