फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Train driver dies in road accident

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार ट्रेन चालक की मौत

Wed, 05 Feb 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Train driver dies in road accident
फतेहपुर। शादी समारोह से बाइक पर लौट रहे बाइक चालक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। मृतक ट्रेन चालक था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में हरिहरगंज मोहल्ले के नप्पी का हाता निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह (52) पैसेंजर ट्रेन में चालक थे। मलवां थाने के कुर्मिनखेड़ा गांव मेें रिश्तेदार राजबहादुर के घर निमंत्रण समारोह में गए थे। बाइक से लौटते समय शहर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव के पास बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से उछलकर दूर गिरे। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन जान नहीं बची। पुलिस ने शव को मर्च्युरी हाउस में रखवाया। पति की मौत से पत्नी गीता देवी का हाल बेहाल हो गया। भांजे सुशील कुमार ने बताया कि दो बेटियां और एक बेटा है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। बोलेरो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed