{"_id":"644ec1bd86739f4b54088897","slug":"trailer-collided-with-divider-fire-broke-out-21-tonnes-of-wheat-burnt-fatehpur-news-c-12-1-209160-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डिवाइडर से टकराए ट्रेलर में लगी आग, 21 टन गेहूं जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डिवाइडर से टकराए ट्रेलर में लगी आग, 21 टन गेहूं जला
Mon, 01 May 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 01 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो20- आग लगने के बाद जलता ट्रेलर। संवाद
थरियांव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर डिवाइडर से ट्रेलर टकराने के बाद शार्ट हुआ। गेहूं लदे ट्रेलर में आग लग गई। चालक और खलासी ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। दमकल की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में करीब 21 टन गेहूं जलकर खाक हो गया। इस कारण एक घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा है।
इटावा जिले के उसराहार निवासी रामू कुमार ट्रेलर चालक है। उसके साथ गांव का अंशुल खलासी है। दोनों कासगंज से 41 टन गेहूं लादकर कोलकाता के दानकुनी जा रहे थे। हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास में पुल पर ट्रक पहुंचा था। चालक के मुताबिक प्रेशर लीक होने से स्टेरिंग फेल हो गई। बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर से जा टकराया। शार्ट सर्किट से ट्रेलर में आग लग गई। चालक और खलासी ने ट्रेलर से कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों की सूचना पर एनएचआई वाहन, पुलिस और दमकल पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एनएचएआई कर्मियों ने बताया कि दूसरी वाहन आग की चपेट में न आए, इसके लिए हाईवे पर दोनों तरफ का आवागमन रोका गया। पुलिस के आने के बाद यातायात बहाल हो सका। आग बुझाने के दौरान एक घंटे तक यातायात एक लेन पर प्रभावित रहा है। चालक ने बताया कि करीब 41 टन गेहूं जलकर राख हो गया है। नीचे बोरियां सुरक्षित है।