फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Traffic system failures, people moaned jam

ट्रैफिक सिस्टम फेल, जाम से कराहे लोग

Sun, 24 Jul 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 24 Jul 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Traffic system failures, people moaned jam
बाकरगंज में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
शहर में अतिक्रमण और आड़े तिरछे खड़े वाहनों से जाम की समस्या लाइलाज बीमारी बन चुकी है। शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जिस लोगाें को जाम की समस्या से जूझना न पड़ता हो। जाम से कभी एंबुलेस फंस जाती है जिससे मरीज को जिंदगी और मौत से जूझना पड़ता है तो कभी स्कूल बसें। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के इंतजाम लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। पेश है एक रिपोर्ट-
विज्ञापन



दृश्य एक:- यह नजारा है शहर के बाकरगंज क्षेत्र का, यहां हर आधे घंटे में जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। मार्ग के दोेनों ओर अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है। शनिवार को दोपहर में बसों, टेपों, तांगड़ी के खड़े होने से जाम लग गया। धूप में स्कूली बच्चे भी परेशान रहे। करीब आधा घंटे तक जाम लगने से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन



दृश्य दो:- यह नजारा है शहर के ज्वालागंज इलाके का। जीटी रोड ज्वालागंज में वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। डग्गामार वाहनों के आड़े तिरछे खड़े कर सवारी भरने से समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा दुकानदारों ने फुटपाथ तक कब्जा कर रखा है। ट्रैफिक व्यवस्था लचर होने से यहां दिनभर जाम लगता रहता है, जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। नगर पालिका के अतिक्रमण न हटवाने से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वर्जन---- ‘यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा नगर पालिका को भी फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए हैं। आड़े तिरछे वाहन खडे़ करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।’ - विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed