फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   traffic jam in kanpur prayagraj highway in fatehpur

हादसे के बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे दो घंटे जाम

Sat, 22 Aug 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
traffic jam in kanpur prayagraj highway in fatehpur
हाइवे में लगे जाम में फंसे वाहन - फोटो : FATEHPUR
हसवा (फतेहपुर) में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार शाम करीब चार बजे बिलंदा गांव के सामने ट्रेलर और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और वाहनों की कतारें दोनों तरफ दो किमी तक लग गईं। करीब एक घंटे बाद हसवा पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। जाम में एसडीएम खागा भी फंसे लेकिन कुछ ही देर बाद पुलिस ने उन्हें जाम से निकलवा दिया। दो घंटे जाम में फंसने से राहगीर हलाकान हो गए।
विज्ञापन

गैस सिलेंडर लादकर कानपुर की ओर से आ रहा ट्रेलर की सामने से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर क्षतिग्रस्त होकर बिलंदा हाईवे पर फंस गया। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां हाईवे पर एक तरफ का हाईवे निर्माण के चलते बंद था, इसलिए वाहन एक ही साइड से गुजर रहे थे। हादसे के बाद दोनों तरफ से आ रहे वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर में जाम दो किमी तक लग गया। खागा एसडीएम का वाहन भी जाम में फंस गया। उमस भरी गर्मी में खड़े वाहनों में फंसे राहगीर बेहाल हो गए। करीब एक घंटे बाद हसवा पुलिस मौके पर पंहुची और एक तरफ के वाहनों को रोककर दूसरी तरफ के वाहनों को आगे निकाला। शाम करीब साढ़े छह बजे तक क्षतिग्रस्त ट्रेलर हाईवे पर ही खड़ा था और पुलिस वाहनों को गुजार रही थी। एसओ महामाया सिंह का कहना है कि जाम की सूचना मिलते ही फोर्स को भेजा गया था। जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed