{"_id":"5f10a3078ebc3e6352058e2b","slug":"traders-said-what-will-you-earn-by-opening-shop-eight-days-a-month-fatehpur-news-knp5715859170","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी बोले...महीने में आठ दिन दुकान खोलकर क्या कमा लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी बोले...महीने में आठ दिन दुकान खोलकर क्या कमा लेंगे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। डीएम और एसपी के साथ व्यापारियों की हुई बैठक में हफ्ते में चार दिन बाजार खोलने और शनिवार-रविवार के अलावा गुरुवार को साप्ताहिक अवकाश में भी बाजार बंद करने के फैसले पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। व्यापारियों का कहना है कि जिला प्रशासन या तो पूर्व की तरह बाजार खुलवाए या फिर पूरी तरह लॉकडाउन घोषित कर दे। हफ्ते में दो दिन दुकान खोलकर वह लोग क्या कमा लेंगे। नाराज व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल उप्र के संस्थापक अध्यक्ष किशन मल्होत्रा के आवास पर उनसे मिलने भी पहुंचे लेकिन वह उपलब्ध नहीं थे।
व्यापारी अजय शुक्ला, आलोक सिंह, हरिशंकर साहू, दिनेश सिंह, रवींद्र द्विवेदी, राजू सेठिया, मनीष तिवारी, अनिरुद्ध, अमित आदि व्यापारियों को जैसे ही डीएम-एसपी के साथ व्यापारियों की हुई बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी हुई वह नाराजगी जताने लगे। व्यापारी नेता किशन मल्होत्रा के आवास पर पहुंचे लेकिन वह मिले नहीं। फोन पर वार्ता हुई तो किशन मल्होत्रा ने इस मामले को दूसरे व्यापार मंडल पर थोप दिया। समस्या का हल होता न देख व्यापारी आईटीआई मार्ग पर आ गए और विरोध किया।
व्यापारियों का कहना है कि हफ्ते में चार दिन ही दुकान खोलने का नियम तय किया गया है। इन चार दिनों में एक व्यापारी को दो दिन ही दुकान खोलने का मौका मिलेगा। इन दो दिन में वह कितना कमा लेगा? न तो किराया निकलेगा और न ही बिजली का बिल ही निकल पाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों की तनख्वाह भी नहीं आ पाएगी। जीएसटी अदा करने की बात तो दूर की है। व्यापारियों ने मांग की कि बाजार को पहले की तरह या तो खोला जाए या फिर पूर्ण रूप से लॉकडाउन घोषित कर दिया जाए। जिला प्रशासन का यह फैसला व्यापारियों के हित में कतई नहीं है।
विज्ञापन
डीएम-एसपी के साथ हुई बैठक के दौरान उन्होंने हफ्ते में चार दिन दुकानों को खोलने के फैसले का विरोध किया था। लेकिन डीएम ने कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने की बात कहते हुए गुरुवार को साप्ताहिक अवकाश में भी बाजार बंद रखने के लिए कहा। वह लोग भी इस फैसले से संतुष्ट नहीं है।
- प्रदीप गर्ग, जिलाध्यक्ष फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल।
.........................
मैने एक साथ 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन रखने का प्रस्ताव बैठक में रखा था। लेकिन दूसरे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इसका विरोध कर दिया। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी न रखने के लिए भी कहा लेकिन सहमति नहीं बन पाई। व्यापारियों के हित में जो फैसले होंगे उसका संगठन समर्थन करेगा।
- किशन मल्होत्रा, संस्थापक अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल उप्र।