फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Traders raised demand for transfer of market secretary

Fatehpur News: व्यापारियों ने मंडी सचिव के तबादले की उठाई मांग

Wed, 31 Jul 2024 03:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Traders raised demand for transfer of market secretary
बिंदकी। मंडी समिति की समस्याओं को लेकर मंगलवार को मिलर्स एवं गल्ला व्यापार समिति ने एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज व्यापारियों ने मंडी सचिव के तबादले की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि मंडी का मेन गेट काफी दिन से बंद रहता है। जिससे व्यापारियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी समिति परिसर में बिजली, पानी व लाइट की समस्या है। पानी की टंकी सालों से बंद है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया। मंडी समिति में लगा कांटा काफी दिन से खराब है। इससे व्यापारियों के सामानों की तौल नहीं हो पाती। मंडी समिति की दीवार टूटी होने से चोर गेहूं, धान उठा ले जाते हैं। मंडी सचिव इंद्र कुमार का व्यवहार व्यापारियों व आढ़तियों के प्रति अच्छा नहीं है। नए लाइसेंस बनवाने पर परेशान किया जाता है। इस मौके पर भूपेंद्र उमराव, रवि गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed