{"_id":"d86a724748b9e124fb101baca4a085c1","slug":"traders-demanded-sewer-line-in-city-memorandum-to-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने शहर में सीवर लाइन निर्माण की मांग की, सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने शहर में सीवर लाइन निर्माण की मांग की, सांसद को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार मंडल स्वतंत्र इकाई ने जलनिकासी समस्या से निजात दिलाने को लेकर शहर में सीवर लाइन निर्माण की मांग की है। शुक्रवार को व्यापारियों ने सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को 6 सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। ऐसी हालत में शहर में सीवर लाइन बनाए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में बहुत कम ट्रेनों का ठहराव है। ऐसी हालत में लोगों के कानपुर, इलाहाबाद जाकर ट्रेने पकड़नी पड़ती हैं। ऐसी हालत में सियालदह अजमेर, इबादत एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रे, लोकमान्य बनारस अहमदाबाद, मगध एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, शिवगंगा, सीमांचल, ब्रम्हपुत्र, महाबोधी एक्सप्रेस का स्टापेज फतेहपुर स्टेशन में कराया जाए।
विज्ञापन
जिले के समस्त मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। इनका निर्माण कराया जाए। कुआं, तालाब, हैंडपंपों का सही रखरखाव कराया जाए। हरे पेड़ों की कटान प्रतिबंधित कराई जाए। खाद्य लाइसेंसों की नवीनीकरण व्यवस्था का सरलीकरण कराया जाए।
ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, चंदन सिंह चौहान आदि प्रमुख हैं।