फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tractor trolley overturns on Banda-Kanpur highway, three-hour traffic jam

Fatehpur News: बांदा-कानपुर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, तीन घंटे लगा जाम

Sat, 12 Jul 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturns on Banda-Kanpur highway, three-hour traffic jam
बहुआ। बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे पर ललौली कस्बे के मध्य जर्जर सड़क में थाने के सामने जानलेवा गड्ढों के बीच ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। शुक्रवार दोपहर एक बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। हाईवे पर करीब दो किमी लंबी वाहनों की कतारों लग गई।
विज्ञापन

ललौली के मध्य करीब तीन किमी सड़क पूरी तरह से ध्वस्त है। इसमें बड़े गड्ढों के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। गहरे और बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरा होने आए दिन वाहन पलट रहे हैं। दोपहर करीब एक बजे ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से पूरी सड़क बाधित हो गई। ऐसे में आवागमन भी पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन

जाम में रोडवेज बसें और निजी सवारी वाहन फंसे रहे। इससे उमस भरी गर्मी में सवारियां पसीने से तरबतर हो गई। पुलिसकर्मियों ने पहले निकलने की होड़ में आड़ा तिरछा खड़े वाहनों को कड़ी मशक्कत के बाद निकलवाया। ट्रैक्टर को सड़क से हटाया गया। इसके तीन घंटे बाद शाम चार बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों कल्लू, नारायण रैदास, मेहंदी हसन, दीपक, मुबारक खान, श्रीपाल, रामौतार, आरिफ ने बताया कि ललौली की तीन किमी सड़क जर्जर हालत में है। बरसात की वजह से सड़क में बड़े और गहरे गड्ढे जानलेवा हो चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार सड़क बनवाने में लापरवाही बरत रहे हैं।
लोगों ने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं की गई। हादसों की आशंका बनी रहती है। प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed