फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tractor overturns in ditch after hitting Kanwariyas, five injured

Fatehpur News: कांवरियों को टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर खंदक में पलटा, पांच घायल

Thu, 27 Feb 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturns in ditch after hitting Kanwariyas, five injured
बिंदकी। कांवर लेकर 10 युवक मंदिर को मंगलवार रात निकले। अनियंत्रित ट्रैक्टर कांवरियों पर टक्कर मारते हुए एक पेड़ से टकराकर खंदक में पलट गया। दुर्घटना में तीन कांवरियों समेत ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर घायल हो गए। ट्रैक्टर का चालक मौके से भाग गया। घायलों को बुधवार को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मिलकिन खेड़ा गांव से कांवरिया पैदल गंगाजल लेकर ललौली थाना क्षेत्र के थवईश्वर मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। जोनिहा कस्बे के पास ललौली मार्ग में पीछे से एक भट्टे का तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कांवरियों को टक्कर मार दी। इसके बाद पेड़ में टकराकर ट्रॉली सहित खंदक में पलटा गया। दुर्घटना में मिलकिनखेड़ा निवासी वीरू (18), उसी गांव का लवकुश (18) और सेलावन गांव का मोनू (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर में सवार ईंट भट्ठा मजदूर छतरपुर निवासी राहुल (24) और आसाराम (19) भी घायल हो गए।
विज्ञापन

ट्रैक्टर में सवार दोनों युवक एक ईट भट्टा में काम करते हैं और ट्रैक्टर ट्राली से ईट उतारकर ललौली थाना क्षेत्र के शिवरी गांव स्थित सोना ब्रिक फील्ड लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच को पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed