फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tractor carrying Maurang hits school vehicle, overturns

Fatehpur News: स्कूल वाहन में मौरंग लदे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पलटा

Wed, 26 Feb 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tractor carrying Maurang hits school vehicle, overturns
बहुआ। बच्चों को लेने जा रही स्कूल वाहन मैजिक में मंगलवार सुबह मौरंग लदे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक खंती में चली गई। चालक फंसने से घायल हो गया। उधर, ट्रैक्टर की ट्राली पलटने से मौरंग मार्ग पर फैल गई। कुछ देर यातायात प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि घटना के समय मैजिक में स्कूली बच्चे नहीं थे।
विज्ञापन

ललौली थाने के सुजानपुर गांव निवासी मैजिक चालक आशीष रैदास (24) रियल हार्ट कानवेंट स्कूल की वैन चलाता है। वह बच्चों को लेने मुत्तौर की ओर जा रहा था। ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव सड़क पुलिया के पास बहुआ की ओर जा रहे मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने स्कूल वाहन में सामने से टक्कर मार दी। मैजिक के परखच्चे उड़ गए। मैजिक हाईवे से करीब 100 मीटर दूर खंती में गिरी। मौरंग लदी ट्रैक्टर ट्राली भी सड़क किनारे पलट गई। मैजिक की केबिन में फंसे चालक को ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला। एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर दतौली चौकी में खड़ा कराया है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed