फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Torturing three hours for treatment, then broke back

इलाज के लिए तीन घंटे तड़पा, फिर तोड़ा दम

Tue, 05 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 05 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Torturing three hours for treatment, then broke back
मासूम राजा। - फोटो : अमर उजाला

टीबी अस्पताल से रेफर किए गए एक रोगी ने सोमवार को तीन घंटे तक इलाज न मिलने पर तड़प कर दम तोड़ दिया। वह अपने इकलौते मासूम बेटे के साथ इलाज कराने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पिता-पुत्र तीन घंटे तक चैनल गेट के पास बैठे रहे लेकिन इलाज नहीं मिला।

विज्ञापन


घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतियापुर गांव के जय नारायण का बेटा टिंकू (45) पांच साल से बहुआ के राजनगर में झोपड़ी डाल कर सात साल के बेटे राजा के साथ रहता था। गुजर बसर के लिए वह ठेला लगा कर दो वक्त की रोटी जुटाता था। ठेला लगाने वाले टिंकू को कई साल से क्षय रोग की शिकायत थी।
विज्ञापन


इलाज टीबी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को टिंकू की हालत ज्यादा खराब होने पर वह बेटे राजा के साथ इलाज कराने टीबी अस्पताल आया। यहां के चिकित्सक ने हालत गंभीर देख, उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल पहुंचे टिंकू और उसके बेटे को कोई सही राह दिखाने वाला नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे दिखाएं, कहां जाएं, इसी उधेड़बुन के बीच टिंकू चैनल गेट के पास ही करीब तीन घंटे तक तड़पता रहा। अंत में प्राण छूट गए। ज्यादातर लोग यह कहते सुने गए कि अगर समय से इलाज मिल जाता, तो शायद क्षयरोगी की जान बच सकती थी।


 इलाज में लापरवाही की बात को सदर अस्पताल के सीएमएस डा. ओपी द्विवेदी ने नकार दिया। कहा कि संभवत: रोगी पर किसी अस्पताल कर्मी की निगाह नहीं पड़ी और न ही उसे डाक्टर के चैंबर तक ले जाया गया। यदि नजर पड़ी होती, तो इलाज जरूर होता। मौत तो ऊपर वाले के हाथ में है। उधर, कोतवाल आरके पांडेय ने बताया परिजनों को सूचना दे दी गई है। अगर वह किसी तरह की तहरीर देते हैं, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed