फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Players brought honor to the school by winning 20 medals at Green Park.

Fatehpur News: ग्रीन पार्क में खिलाड़ियों ने 20 पदक जीत बढ़ाया विद्यालय का मान

Sat, 10 Oct 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Players brought honor to the school by winning 20 medals at Green Park.
फोटो-04-ग्रीन पार्क स्टेडियम में मेडल दिखाते बच्चे। स्रोत: आयोजक
जहानाबाद। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वीवीएम एजुकेशन सेंटर जहानाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यूकेजी से कक्षा तीन तक के बच्चों ने अपने खेल कौशल और प्रतिभा के दम पर कुल 20 पदक जीते, जिनमें पांच स्वर्ण पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतने वालों में सात्विक श्रीवास्तव, तेजस, दिव्यांशी, अनिका सिंह और अलिश्बा शामिल हैं। रजत पदक अब्दुल्ला, कुनाल, धृति नारायनी गुप्ता और पार्थ ने अपने नाम किए। वहीं, कांस्य पदक सलोनी, अनिका, रूही, मोहम्मद हम्माद, शुक्रांत, नमन, अयांश, अर्जित शर्मा, मोहम्मद जैन, अथर्व पटेल और ओजस ने जीते।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक भोलानाथ उत्तम, संदीप उत्तम, प्रधानाचार्या विभा मिश्रा, उप प्रधानाचार्या आस्था अवस्थी, श्रद्धा द्विवेदी, अल्का सिंह, शिवम बाजपेयी, निश्चल श्रीवास्तव और गौरव तिवारी मौजूद रहे।

फोटो-04-ग्रीन पार्क स्टेडियम में मेडल दिखाते बच्चे। स्रोत: आयोजक

फोटो-04-ग्रीन पार्क स्टेडियम में मेडल दिखाते बच्चे। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed