{"_id":"634b1432fe70791c91731bbb","slug":"torture-stricken-woman-cut-off-from-train-carrying-innocent-child-in-her-lap-fatehpur-news-knp723482186","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः प्रताड़ना से त्रस्त महिला मासूम को गोद में लेकर ट्रेन से कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः प्रताड़ना से त्रस्त महिला मासूम को गोद में लेकर ट्रेन से कटी
विज्ञापन
फतेहपुरः ट्रेन से कटकर जान देने वाली पुष्पा के बेटे अबी की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ससुराल वालों की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने शनिवार सुबह दो साल के बेटे को गोद में लेकर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। पिता के आरोप पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है। ससुर को हिरासत में ले लिया है। पति, सास व ननद फरार हो गए हैं।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चक अल्लीपुर गांव निवासी अमर पाल ने पुत्री पुष्पा (27) की शादी 2015 में सदर कोतवाली क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी चंदन रैदास से की थी। पुष्पा का दो साल का पुत्र अवि था। शनिवार सुबह कुरुस्ती कलां रेलवे ट्रैक पर मां की गोद में बेटे को मृत पाया। शव क्षत-विक्षत थे। रेलवे पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां फूलकुमारी ने बताया कि ई-रिक्शा चालक दामाद चंदन शराब का लती है। बेटी को नशे में अक्सर मारता-पीटता था। बेटी ने गुरुवार को फोन कर प्रताड़ित करने की बात कही थी। शुक्रवार रात भी उसे पीटा। सुबह दामाद ने उसकी मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
मृतका के पिता अमर पाल ने बताया कि बेटी को उसका पति, ससुर विशाल, सास व ननद रीना प्रताड़ित करते थेे। सभी दहेज में अंगूठी, चेन और नकदी की मांग करते थे। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

फतेहपुरः ट्रेन से कटकर जान देने वाली पुष्पा की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR