{"_id":"69d2b3c698cc7e012106a920","slug":"took-out-a-loan-for-sisters-wedding-cyber-fraudsters-swiped-all-the-money-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152307-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बहन की शादी के लिए लिया ऋण, साइबर ठगों ने उड़ाए सारे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बहन की शादी के लिए लिया ऋण, साइबर ठगों ने उड़ाए सारे रुपये
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर अपराधियों ने शिक्षक के दो बैंक खातों से 6.72 लाख रुपये निकाल लिए। शिक्षक ने बहन की शादी के लिए एक बैंक से ऋण लिया था। ऋण की रकम अपने खातों में डाली थी। शिक्षक की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
ललौली थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर बहुआ निवासी शिक्षक निरंजन देव ने पुलिस को बताया कि वह खजुहा ब्लॉक के कुम्हरवा गांव के कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। बहन की शादी के लिए एक बैंक से छह लाख रुपये का ऋण लिया था।
ऋण के रुपये उसके इंडियन बैंक व ग्रामीण बैंक के खाते में जमा थे। इंडियन बैंक के खाते से एक लाख 48 हजार 494 व ग्रामीण बैंक के खाते से पांच लाख 24 हजार 112 रुपये निकल गए। बैक खातों से रुपये 29 मार्च से 31 मार्च के बीच कई बार निकाले गए। खातों से कुल छह लाख 72 हजार 636 रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
मोबाइल में रुपये निकलने का मैसेज आने के बाद जानकारी हुई। बैंक से पता लगा कि साइबर अपराधियों ने बैंक से रुपये यूपीआई के जरिये निकाले हैं। प्रभारी निरीक्षक मो. कमर खान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
उन्होंने बताया कि घटना के समय शिक्षक कहीं बाहर थे। उन्होंने बैंक को सूचना दी थी लेकिन खाता होल्ड न होने पर रुपये निकले हैं। बैंक को ईमेल किया गया है। जांच में खाता किस तरह से हैक किया गया है इसका पता लगाया जाएगा।