{"_id":"6101a7d98ebc3ecd2c1f6930","slug":"took-oath-to-follow-trffic-rules-fatehpur-news-knp6429907112","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया
विज्ञापन
फतेहपुर। एआरटीओ कार्यालय में बुधवार को प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह किया गया है। यातायात नियमों का पालन कर हादसों में कमी लाने की वाहन चालकों को शपथ दिलाई गई।
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एआरटीओ विभाग ने 22 जुलाई को जागरूकता अभियान शुरू किया था। समापन पर ट्रक, बस, ऑटो यूनियन, रोडवेज के चालक और परिचालकों व एनजीओ के साथ जागरूकता गोष्ठी की गई और चालकों को जागरूक किया गया। एआरटीओ अरविंद त्रिवेदी ने बताया
यातायात नियमों के पालन से ही सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है। वाहन चलाते समय चालक सावधानी बरतें। जिससे दूसरों और खुद की भी हादसे से जान बच सके। यातायात नियमों की चालकों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन सुरेशचंद यादव, यात्री कर अधिकारी जीएन मिश्रा, यातायात प्रभारी त्रिवेणी पांडेय, प्राइवेट बस एसोसिएशन के अध्यक्ष फरहत अली मौजूद रहे।