फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Today Corona vaccines will be planted in 53 centers

आज 53 केंद्रों में लगाए जाएंगे कोरोना के टीका

Sun, 16 May 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Today Corona vaccines will be planted in 53 centers
फतेहपुर। कोरोना का टीका रविवार को तो नहीं लगाया गया, लेकिन सोमवार को टीका लगाने की 53 केंद्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन केंद्रों पर वैक्सीन की 10 हजार डोज भेजी गई हैं। टीकाकरण के लिए शनिवार और रविवार को दो दिन में 1130 लोगों ने प्री-पंजीयन कराया है।
विज्ञापन

असोथर ब्लाक में असोथर पीएचसी, सरांय खालिस सीएचसी के अलावा टिकरी, मुत्तौर, सरकंडी अस्पताल में टीकाकरण किया जाएगा। बहुआ ब्लाक के लोग बहुआ पीएचसी, खटौली, सीएचसी गाजीपुर, बड़ागांव, शाह में कोरोना का टीका लगवाएंगे। हसवा ब्लाक पीएचसी हसवा, कुसुंभी, सातों में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

भिटौरा ब्लाक की भिटौरा पीएचसी, हुसैनगंज सीएचसी, मवई, लतीफपुर में टीका लगाया जाएगा। कोरोना वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी है। तेलियानी ब्लाक में पीएचसी कोराई, दमापुर, सीएचसी हाजीपुर गंग व भदबा में टीकाकरण होगा। अमौली ब्लाक के सीएचसी अमौली, जजमोइया, चांदपुर, डिघरुवा अस्पताल में, देवमई ब्लाक के पीएचसी देवमई, जहानाबाद, भैंसौली तथा खजुहा ब्लाक के सीएचसी बिंदकी, पीएचसी खजुहा, जाफरगंज, मडरांव, तथा मलवां ब्लाक के गोपालगंज, औंग और चक्की में टीकाकरण लोगों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐरायां ब्लाक व खागा नगरवासी हरदों, गौंती, कटोघन, ऐरायां मशायक तथा हथगाम ब्लाक के सीएचसी हथगाम, संवत, छिवलहा, इटैली अस्पताल में टीकाकरण करा सकते हैं। विजयीपुर ब्लाक के लोग पीएचसी विजयीपुर, खखरेडू, गढ़ा, किशनपुर में और धाता ब्लाक के पीएचसी धाता, जहांगीरनगर, आदमपुर कोट, पौली में टीका लगवा सकेंगे। शहर के लोगों को जिला अस्पताल पुरुष और जिला महिला अस्पताल के पीपी सेंटर टीकाकरण लगेगा।
सीएमओ गोपाल दास महेश्वरी ने बताया कि सभी लोग अपने नजदीक के पीएचसी, सीएचसी में जाकर सोमवार को टीका लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed