फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   to overcome malnutrition capagin will start soon

कुपोषण से निपटने को डीएम ने शुरु किया 90 दिन संभव अभियान

Wed, 14 Jul 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
to overcome malnutrition capagin will start soon
फतेहपुर। बच्चों और महिलाओं को सही मात्रा और उच्च गुणवत्ता का पोषण मिल सके, इसके लिए संभव अभियान बुधवार से शुरू किया गया। यह अभियान 13 दिनों तक चलेगा। इसकी शुरुआत डीएम अपूर्वा दुबे ने शहर के मुराइन टोला स्थित कंपोजिट विद्यालय से की। कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास विभाग की ओर से किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने पांच वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को पोषण सामग्री वितरित की और पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें फल व पौष्टिक आहार भेंट किए। डीएम ने बताया अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को चिन्ह्ति करते हुए उनको सुपोषित की श्रेणी में लाया जाएगा। इसके लिए बच्चों का नियमित वजन कराने से लेकर
विज्ञापन

उनके खानपान और स्वास्थ्य परीक्षण तक पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। तीन माह के अभियान का मुख्य उद्देश्य पोषण की स्थिति में सुधार लाना है। इस बात को अधिकारी व कर्मचारी भलीभांति जान व समझ लें। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी, सीडीपीओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। जल संचयन के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए शुक्रवार से जल संरक्षण सप्ताह का शुुभारंभ किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इसके लिए ‘जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई विकल्प’ थीम निर्धारित की है। 16 से 22 जुलाई तक चलने वाले इस जल संरक्षण सप्ताह में ऐसे जलस्रोतों को मजबूत बनाया जाएगा, जिनसे वर्षा जल को अधिक से अधिक संचित किया जा सके।

डीएम अपूर्वा दुबे ने इस संबंध में बैठक की और जल संचय अभियान चलाने की रूपरेखा तय की। कहा कि जल संचय की मुख्य संरचनाएं जैसे चेकडैम, तालाब, कुआं व खेतों में मेड़ बंधी आदि के काम शुरू किए जाएं। इसी क्रम में केंद्र सरकार के सचिव और नमामि गंगे के प्रमुख सचिव ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जल संचय की जानकारी ली। इसमें डीएम और सीडीओ सत्य प्रकाश ने प्रतिभाग किया। सीडीओ ने बताया कि जिले में 400 तालाबों की मनरेगा से खुदाई कराने की रूपरेखा बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed