फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Thrilling match, Manawa defeated Summer XI

Fatehpur News: रोमांचक मुकाबला, मनावा ने समर इलेवन को हराया

Fri, 10 Jan 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Thrilling match, Manawa defeated Summer XI
मैदान में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी।  - फोटो : संवाद
किशनपुर। केपीएल सीजन-6 में गुरुवार को समर इलेवन और मनावा के बीच मैच खेला गया। इसमें मनावा ने समर इलेवन को 35 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

मनावा के कप्तान मोनू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। मैच में सत्यम, विराट व आदर्श ने अच्छी बल्लेबाजी की। कपिल और हिमांशु की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत 14 ओवर में मनावा ने 114 रन बनाए। समर इलेवन को 115 रनों का लक्ष्य दिया। समर इलेवन टीम शुरू से ही लड़खड़ाने लगी। कप्तान के जीरो पर आउट होने के बाद मोनू, अरविंद, विकास व आकाश भी जल्दी आउट हो गए। समर इलेवन टीम आदर्श की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे घुटने टेकती दिखाई दी। पूरी टीम 11 ओवर में 80 रन ही बना पाई और 35 रनों से मुकाबला हार गई। 15 गेंदों में 5 विकेट लेने वाले आदर्श को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed