{"_id":"6ad911ce1139e0e1de0eaaa4","slug":"three-people-including-a-teenage-girl-died-by-suicide-by-hanging-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164928-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किशोरी समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किशोरी समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
किशनपुर/फतेहपुर। किशनपुर और गाजीपुर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में किशोरी समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी फूलचंद्र पाल की बेटी प्रियंका देवी (15) बुधवार सुबह छोटे भाई के साथ दूसरे घर में खाना बनाने गई थी। परिजन ने बताया कि खाना बनाने के बाद उसने छोटे भाई को बाहर बैठाया और कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिजन घर लौटे तो वह कमरे में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली।
इसी गांव के मजरे रमसगरा निवासी रमेश निषाद (28) का शव बुधवार को घर के अंदर छप्पर में फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि सुबह उसका मां और पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों खेत चली गई थीं। घर लौटने पर उन्हें रमेश का शव लटका मिला।
वहीं गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी बंवारा निवासी संदीप (25) ने मंगलवार रात कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। उसके दादा संजीत ने बताया कि संदीप शराब पीने का आदी था और रात में नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा था। पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।