फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three people died in the accident... a container rammed into a truck without backlights.

Fatehpur News: हादसों में तीन मौत...बिना बैक लाइट वाले ट्रक में घुसा कंटेनर

Mon, 15 Dec 2025 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three people died in the accident... a container rammed into a truck without backlights.
फाइल फोटो-29-गोलू रैदास। स्रोत परिजन
फतेहपुर/खागा। कोहरे के चलते सड़क हादसों में तीन की जान चली गई। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुए हादसे में खड़े ट्रक के पीछे कंटेनर टकरा गया। ट्रक में बैक लाइट नहीं था और रिफ्लेक्टर टेप का टुकड़ा पीछे लगा था जो नहीं चमक रहा था।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी गोलू रैदास (27) खुद के ट्रैक्टर में ईंट का भाड़ा बहुआ से शनिवार रात लेकर बांदा जा रहा था। थाने के दतौली के पास ट्रैक्टर के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय को वह कोहरे के चलते नहीं देख सके और अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दी।
विज्ञापन

इससे ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। ट्रैक्टर ट्राॅली के बीच का हुक टूट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर गोलू रैदास की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हुक टूटने के बाद ट्रैक्टर काफी दूर तक चला गया। इसके बाद खंती में पलटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी इकराम हुसैन (20) शनिवार रात साइकिल से सिधांव को ओर जा रहा था। किसी वाहन की टक्कर से साइकिल सवार इकराम घायल हो गया। पुलिस ने उसे गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर हाईवे पर यूरिया लदा खड़ा ट्रक शनिवार दोपहर किसी वाहन की टक्कर के बाद से खड़ा था। रविवार सुबह करीब छह बजे कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा कंटेनर ट्रक में टकरा गया।
हादसे में कंटेनर चालक हाथरस जिला सिकंदरराऊ थाना क्षेत्र के जनसोई निवासी अजीत कुमार (40) घायल हो गया। वह केबिन में फंस गया। पुलिस और ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से किनारे कराया। खड़े ट्रक के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त दिखा। बैक लाइट गायब और जाली तक टूटी है। बिना मानक का रिफ्लेक्टर टेप लगा दिखा। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की मौत

खागा कोतवाली क्षेत्र के इरादतपुर तेजू गांव निवासी अशोक कुमार (55) होमगार्ड थे। उनकी तैनाती खागा कोतवाली में थी। वह 12 दिसंबर की सुबह बाइक से खागा कोतवाली ड्यूटी पर आ रहे थे। इस दौरान बाला का पुरवा मोड़ के रोडवेज की टक्कर से घायल हो गए थे। कानपुर हैलट में इलाज दौरान उनकी शनिवार रात मौत हो गई। खागा कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फाइल फोटो-29-गोलू रैदास। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-29-गोलू रैदास। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-29-गोलू रैदास। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-29-गोलू रैदास। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-29-गोलू रैदास। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-29-गोलू रैदास। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed