{"_id":"6484c6d9c2b0687baf0e2fe4","slug":"three-member-committee-will-investigate-the-viral-video-of-jholachhap-fatehpur-news-c-12-1-279368-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन सदस्यीय कमेटी झोलाछाप के वायरल वीडियो की करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन सदस्यीय कमेटी झोलाछाप के वायरल वीडियो की करेगी जांच
Sun, 11 Jun 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
पीडीएफ 20-10 जून को प्रकाशित खबर की पीडीएफ
तीन सदस्यीय कमेटी झोलाछाप के वायरल वीडियो की करेगी जांच
- नर्सिंग होम में झोलाछाप के आपरेशन का वीडियो वायरल मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। नर्सिंग होम में झोलाछाप के आपरेेशन किए जाने का वीडियो वायरल के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी को जांच सौंपी गई है। कमेटी जल्द ही जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी। इसके बाद झोलाछाप पर एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।
शहर के जीटी रोड स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसूता का झोलाछाप आपरेशन कर रहा है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। झोलाछाप लंबे समय से आपरेशन करता आ रहा है। उसके भरोसे शहर के कई नर्सिंग होम भी संचालित हो रहे हैं। यहां तक झोलाछाप के आपरेशन से 2019 में एक बच्चे की मौत हो चुकी है। जेल जाने के बाद भी झोलाछाप नहीं सुधरा और धड़ल्ले से स्वास्थ्य सेवाओं को पलीता लगाता रहा है। उसका वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। सीएमओ डॉ. सुनील भारतीय ने मामले में जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में नोडल प्रभारी झोलाछाप व एसीएमओ डा. इश्तियाक, डा. पीबी सिंह, डा. राजेंद्र सिंह की संयुक्त टीम गठित की गई है। सीएमओ ने टीम को सोमवार तक प्रकरण की जांच रिपोर्ट देने का आदेश किया है। सीएमओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।