फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three killed, two injured in road accidents

Fatehpur News: सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

Thu, 24 Aug 2023 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three killed, two injured in road accidents
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहिला का पुरवा गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस के ईएमटी शुभम सिंह व ड्राइवर जय सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नवीन चंद्र मिश्रा (35) निवासी खागा मानू का पुरवा के रूप में हुई। नवीन दवा व्यापारी थे। पत्नी निशा हैं। बेटा आर्यन और बेटी अश्ष्का हैं। जेब से 2800 रुपये मिले हैं। इमरजेंसी में जमा कराए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से हेलमेट नहीं मिला है।

वहीं, कौशांबी जिला भरवारी थानाक्षेत्र के नया बाजार निवासी मोहनलाल केशरवानी (55) लोडर चालक था। कानपुर से वह अपनी लोडर चलाकर घर जा रहा था। थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर लोडर पंचर हो गई। लोडर का टायर बदलते समय गुजरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव निवासी सियाराम का पुत्र अखिलेश (30) मजदूरी करता था। वह शाम को काम से घर जा रहा था। गांव के मोड़ पर पहुंचा। कार की टक्कर से अखिलेश की मौत हो गई। एक अन्य हादसे में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के चक जहानपुर निवासी संदीप आधार कार्ड बनवाकर बाइक से घर जा रहा था। पारादान गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। थरियांव थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी शिवम बाइक से शहर आ रहा था। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के पास कार की टक्कर से घायल हो गया। शिवम हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed