फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three including two teenage girls

लूटे जेवरात खरीदने वाले सराफ कारोबारियों को पुलिस ने छोड़ा

Tue, 18 Oct 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three including two teenage girls
फतेहपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या और डकैती के मामले में बदमाशों से जेवरात खरीदने वाले सराफा कारोबारियों को पुलिस ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन

दिवंगत के पुत्र और पत्नी ने कारोबारियों को गिरफ्तार करने की गुहार एसपी राजेश कुमार सिंह से लगाई है।
राधानगर नई बस्ती कुल्फी मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बलबीर सिंह की हत्या एक जनवरी की रात को हुई थी।
बदमाश 15 लाख के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये लूट ले गए थे। शिक्षक के बेटे सुजीत सिंह और पत्नी मुन्नी देवी ने एसपी को शिकायतीपत्र दिया है।
इसमें बताया कि वारदात का पुलिस ने एक माह पहले खुलासा किया था। बदमाशों ने तीन सराफा कारोबारियों के नाम कबूले थे।
आठ अक्तूबर को पुलिस एक आरोपी को रिमांड पर लेकर आई थी। पुलिस ने उसका सामना सराफा कारोबारी से कराया था। सराफ ने जेवरात खरीदने की बात कबूली और चांदी के जेवरात पुलिस को सौंपे थे।
राधानगर से सराफ को जेल भेजने के लिए कोतवाली भेजा गया। दूसरे दिन सराफ राधानगर में घूम रहा था। राधानगर प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर से इस प्रकरण की शिकायत की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर उस पर भड़क उठे। जेवरात खरीदने वाले दोनों सराफ कारोबारियों की गिरफ्तारी की जाए। उनसे जेवरात बरामद करने की मां की जाए। एसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed