फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three illegal nursing homes seized after death, notice to Radhe

Fatehpur News: मौत के बाद तीन अवैध नर्सिंग होम सीज, राधे को नोटिस

Tue, 30 May 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 30 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three illegal nursing homes seized after death, notice to Radhe
फतेहपुर। शहर में झोलाछापों ने नर्सिंग होम के रूप में दुकानें खोल रखी हैं। मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आता है। ऐसे ही एक मामले में एक नर्सिंग होम में मरीज की मौत के बाद महकमा हरकत में आया। छापामारी के दौरान बंद मिले नर्सिंग होम के बाहर सीज करने की नोटिस चस्पा कर दी गई। सोमवार को अस्पताल का पंजीयन न होने पर तीन नर्सिंग होम सीज कर एक को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के अंदौली स्थित केके नर्सिंग होम में एक महिला का रविवार को ऑपरेशन हुआ। रक्तस्त्राव से महिला की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद नर्सिंग होम से महिला को कानपुर एक नर्सिंग होम में रेफर किया गया। वहां महिला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर सोमवार को पहुंचे। इस दौरान थरियांव थाना क्षेत्र निवासी संचालक नर्सिंग होम बंद कर भाग निकला। कानपुर में जिस नर्सिंग होम में महिला भर्ती हुई थी, उसे भी जिला अस्पताल का एक सर्जन संचालित करता है। मौत की खबर फैलने पर एसीएमओ/झोलाछाप नोडल प्रभारी डा. इश्तियाक ने टीम के साथ नर्सिंग होम में छापामारी की। नर्सिंग होम बंद मिलने पर टीम ने सीज की कार्रवाई की।
विज्ञापन

उधर, बिंदकी बस स्टॉप संचालित न्यू काव्या हास्पिटल व शांतिनगर नगर रमवां रोड स्थित लोधी नर्सिंग होम को भी सीज किया गया ।वहीं, शांतिनगर स्थित राधे नर्सिंग होम को नोटिस दी गई है। पहले भी राधे नर्सिंग होम को नोटिस दी जा चुकी है। एसीएमओ डॉ. इश्तियाक ने बताया कि नोटिस के बाद नर्सिंग होम संचालित पाए जाने पर सीज किया जाएगा। संचालक किराए पर जगह लेकर नर्सिंग होम का संचालन करते हैं। नए पंजीयन के अभिलेख सामने आने पर पूरी जांच की जाती है। ऐसे नर्सिंग होम की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed