{"_id":"69fe3f549aefe5fafa04c6a2","slug":"three-cornered-contest-for-the-post-of-president-voting-on-may-26-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-154347-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, 26 मई को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, 26 मई को मतदान
विज्ञापन
फोटो-23-अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए नामांकन करते प्रत्याशी। संवाद
बिंदकी। अधिवक्ता संघ बिंदकी के चुनाव को लेकर दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव कमेटी ने 26 मई को मतदान और उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया है।
तहसील अधिवक्ता सभागार में शुक्रवार को दूसरे दिन भी नामांकन प्रक्रिया जारी रही। शाम चार बजे तक विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने पर्चे दाखिल किए। दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
अध्यक्ष पद के लिए कल्यान सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह गौतम और रामनारायण अग्निहोत्री ने नामांकन किया है। इससे त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है। महामंत्री पद के लिए प्रतिभा देवी, अशोक मिश्रा और सीतेश कुमार तिवारी मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमलेश प्रसाद और शैलेंद्र अग्निहोत्री ने दावेदारी पेश की है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अखिलेश चंद ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुमार और ललित कुमार पांडे ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए राकेश कुमार और नीलम द्विवेदी तथा संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए दिवाकर तिवारी ने नामांकन किया। वरिष्ठ सदस्य पद के लिए नवनीत कुमार, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र सोनी और सुधीर सिंह तथा कनिष्ठ सदस्य पद के लिए स्नेहा तिवारी, रमन सिंह, मोहित कुमार, हम्माद खान, विद्या प्रकाश गौतम और प्रणव मिश्रा ने पर्चा दाखिल किया।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान एल्डर कमेटी अध्यक्ष रामकरण सिंह चौहान के साथ आनंद शंकर वर्मा, लक्ष्मी शंकर यादव, विप्र नारायण तिवारी, रमाकांत तिवारी, रामकिशोर वर्मा और एडवोकेट राजकुमार सोनकर मौजूद रहे। 26 मई को सुबह 10 बजे मतदान होगा और शाम 4:30 बजे से मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।