{"_id":"68979c911a4d2234530ea78f","slug":"three-brothers-of-relatives-die-in-road-accident-fatehpur-news-c-12-1-knp1085-1221202-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रिश्ते के तीन भाइयों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रिश्ते के तीन भाइयों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खखरेरू (फतेहपुर)। रक्षपालपुर-अझुवा मार्ग पर शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। बाइक पर तीनों युवकों के सिर में चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। माना जा रहा है कि हादसा मोड़ पर बाइक सवारों के बेकाबू होने से हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसा खखरेरू थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गेरिया गांव से पहले मोड़ पर हुआ।
ग्रामीणों के मुताबिक कौशांबी के कनवार गांव के ननका का पुरवा निवासी अंकुश यादव (18) व चचेरे भाई मंजीत यादव (20) व मौसेरे भाई अनिल कुमार (20) निवासी गुलामीपुर थाना सैनी। कनवार से रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने के लिए तेंदुआ गांव आ रहा थे। कनवार से तेंदुआ की दूरी करीब चार किलोमीटर है। गांव लालों ने बताया कि मुबारकपुर गेरिया गांव से 300 मीटर पहले एक मोड़ है। बाइक सवार तेज रफ्तार में थे। मोड़ पर उनकी बाइक अचानक बिजली के खंभे से टकरा गई। बिजली के पोल व सड़क पर भिड़ने से तीनों के सिर में चोट आई। जिससे तीनों की मौत हो गई। मार्ग पर संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं।
हादसे की ग्रामीणों ने खबर अंकुश के पिता हरिश्चंद्र को दी। उस समय वह खेत पर मवेशी चरा रहे थे। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी पर सीओ बृजमोहन राय भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाइक सवार तेज रफ्तार में थे। हादसा बिजली पोल पर टकराने से हुआ है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।