फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three arrested for tax evasion following reconnaissance; sent to jail.

Fatehpur News: रेकी कर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Mon, 25 May 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for tax evasion following reconnaissance; sent to jail.
फोटो-22-राधानगर थाने में खड़े आरोपी। स्रोत: पुलिस
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने तीनों को सथरियांव मोड़ से पकड़ा है। गिरोह का एक साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी सलीम उर्फ सलमान उर्फ राजू, राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी ऋषभ यादव और योगेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए इनके पास से एक माला, दो चांदी की हाय, 10 जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी पायल, दो बच्चों के कड़े, सोने की सलाई, दो मोबाइल, सब्बल, पल्सर बाइक और 31 हजार रुपये बरामद किए हैं। वहीं कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास निवासी कमल जोशी की संलिप्तता भी सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने राधानगर थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव बैंक के पीछे रहने वाली अन्नू और खागा कोतवाली क्षेत्र निवासी विनय कुमार सोनी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे बाइक से शहर और देहात क्षेत्रों में घूमकर बंद घरों की रेकी करते थे और रात में सुनसान घरों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी का सामान सुनार योगेश कुमार गुप्ता उर्फ नितिन पिघलाकर कानपुर में दलालों के जरिये बेच देता था। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

फोटो-22-राधानगर थाने में खड़े आरोपी। स्रोत: पुलिस

फोटो-22-राधानगर थाने में खड़े आरोपी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed