फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three arrested for robbing friends on Facebook

Fatehpur News: फेसबुक पर दोस्त बनाकर लूटने में तीन गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for robbing friends on Facebook
खखरेरू। थाना क्षेत्र में सोथरापुर गांव के राघवेंद्र सिंह से नौ जुलाई को की गई लूट के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पकड़े जाने वालों के खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
विज्ञापन


सोथरापुर गांव निवासी राघवेंद्र सिंह नौ जुलाई को अपने खागा स्थित घर से गांव आ रहे थे। फेसबुक फ्रेंड अमन ने कनपुरवा नहर पुलिया के पास राघवेंद्र को मिलने के बहाने बुलाकर साथियों संग लूटपाट की थी। पीड़ित के मोबाइल से 73 हजार 800 रुपये ट्रांसफर किए थे। तमंचा सटाकर बाइक व मोबाइल भी ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि खखरेरू के हिमांशू रैदास ने अमन बनकर राघवेंद्र से दोस्ती की थी। इसके बाद साथी गांधीनगर के अशोक कुमार उर्फ झल्लर, धर्मेंद्र उर्फ टेलर, सूरज कुमार उर्फ टुनटुन के साथ मिलकर लूट की थी। हिमांशू ने मोबाइल से रुपये अपने मध्यप्रदेश व झारखंड के रहने वाले साथियों के खाते में ट्रांसफर किए थे। अशोक, धर्मेंद्र, सूरज को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपी फरार है। इनके पास से बाइक व 580 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed