फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three arrested for activating two SIM cards of one person

Fatehpur News: एक व्यक्ति के दो सिमकार्ड एक्टिव करने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for activating two SIM cards of one person
फोटो-47-सिमकार्ड हेराफेरी में पकड़े गए शातिर। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने सिमकार्ड पोर्टिंग के दौरान एक व्यक्ति के दो सिमकार्ड एक्टिव कर साइबर अपराध में इस्तेमाल किए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना ने आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बिंदकी कोतवाली के शहबाजपुर निवासी धर्मेंद्र साहू फरीदपुर में गणेश मोबाइल शॉप और ललौली थाने के आजाद नगर निवासी रामजी गुप्ता बहुआ कस्बा में मोबाइल शॉप की दुकान चलाते हैं। दोनों संचालक सिमकार्ड कंपनियों के रिटेलर हैं।
विज्ञापन

इन दोनों का साथी बिंदकी के धानेमऊ निवासी लल्लू उर्फ इश्तियाक मोबाइल शॉप संचालक हैं। पुलिस का दावा है कि तीनों किसी के नंबर को पोर्ट करने एक साथ पहुंचते हैं। पोर्ट कराने वाले व्यक्ति की दो बार फोटो खींच लेते हैं। इससे एक की जगह दो बार ब्लैंक सिम को एक्टिट कर लेते हैं। पिछले 15 दिन में चार सिमकार्ड ऐसे एक्टिव किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दूसरों के नाम एक्टिव सिमकार्ड को साइबर अपराधियों को बेचकर वित्तीय धोखाधड़ी करते हैं। आरोपियों की आईडी से जारी तीन सिमकार्ड बिहार, झारखंड, बुलंदशहर में चल रहे हैं।

आरोपियों का पता एक धोखाधड़ी की शिकायत आने के बाद मोबाइल नंबर की जांच दौरान चला है। तीनों के पास से तीन मोबाइल, 35 ब्लैंक मोबाइल सिमकार्ड, एक बायोमीट्रिक मशीन मय सी-टाइप और ओटीजी केबल बरामद हुई है। आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।

फोटो-47-सिमकार्ड हेराफेरी में पकड़े गए शातिर। स्रोत पुलिस

फोटो-47-सिमकार्ड हेराफेरी में पकड़े गए शातिर। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed