फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Threatened that if the wedding procession was brought to the village, funeral biers would be carried out.

Fatehpur News: बरात गांव लाने पर अर्थियां ले जाने की धमकी दी

Thu, 24 Sep 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Threatened that if the wedding procession was brought to the village, funeral biers would be carried out.
फतेहपुर। चोरी के जेवर मांगने की रंजिश में कुछ लोगों ने युवती की ससुराल में मारपीट की। आरोपियों ने बरात लाने पर अर्थियां ले जाने की धमकी दी। पीड़िता की मां चंचल देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी चंचल देवी ने बताया कि बेटी अंशिका की शादी 24 नवंबर को तय है। राधेश्याम अवस्थी ने उनके घर चोरी की थी। पकड़े जाने पर उसके पिता संतोष अवस्थी ने पंचायत में सामान लौटाने का वादा किया, पर नहीं लौटाया। इसी रंजिश में राधेश्याम, सूरज त्रिवेदी, बाबू अवस्थी और अन्य लोग 18 सितंबर को अंशिका की ससुराल औंग पहुंचे।
विज्ञापन

वहां उन्होंने ससुरालियों से गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही बरात लाने पर अर्थियां उठने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed