{"_id":"6a513e4f2254240ce802f13e","slug":"thousands-of-quintals-of-wheat-getting-drenched-under-the-open-sky-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-158321-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खुले आसमान के नीचे भीग रहा हजारों क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खुले आसमान के नीचे भीग रहा हजारों क्विंटल गेहूं
विज्ञापन
फोटो-22-खुले आसमान के नीचे डंप भीग रहा गेहूं। संवाद
असोथर। उप मंडी क्रय केंद्र में खरीदा गया हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा होने से बारिश में भीग रहा है। लगातार नमी के कारण बोरों के अंदर गेहूं अंकुरित होने लगा है।
क्रय केंद्र परिसर में बड़ी मात्रा में खरीदा गया गेहूं अब तक डंप है। बारिश से भीगने के कारण बोरों के भीतर नमी बढ़ गई है। इससे अंकुरण शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था नहीं की गई तो बड़ी मात्रा में गेहूं खराब हो सकता है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि केंद्र में करीब 1000 क्विंटल गेहूं खुले में रखा था जिसे पॉलिथीन से ढककर सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
एफसीआई गोदाम में पर्याप्त जगह न होने के कारण गेहूं का तत्काल भंडारण नहीं हो सका। जैसे-जैसे गोदाम में स्थान खाली हो रहा है वैसे-वैसे गेहूं वहां भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब पांच से 10 प्रतिशत गेहूं प्रभावित हुआ है।