फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Thousands of quintals of paddy were soaked in rain

बारिश में भीग गया हजारों क्विंटल धान ...

Wed, 18 Nov 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Thousands of quintals of paddy were soaked in rain
मंडी समिति क्रयकेंद्र में खुले में पड़ा भीगा धान - फोटो : FATEHPUR
केंद्र प्रभारियों की लापरवाही से खरीद केंद्रों में हजारों क्विंटल धान बारिश में भीग गया। धान को बारिश से बचाने के लिए क्रय केंद्रों में पर्याप्त संख्या में तिरपाल तक नहीं थे। कुछ किसान अपने-अपने घरों से तिरपाल लेकर गए, लेकिन तिरपाल की अपेक्षा धान का ढेर बड़ा होने की वजह से वह धान बचा नहीं पाए।
विज्ञापन

सुस्त धान की खरीद से क्रय केंद्रों में किसानों का धान डंप हो गया है। एक-एक क्रय केंद्र पर 400 से 500 क्विंटल धान डंप है। धान की तौल कराने के लिए किसान सुबह क्रय केंद्र में जाते हैं और अपना नंबर आने का इंतजार करते हैं। एक-एक किसानों का धान क्रय केंद्रों पर पांच-छह दिन से डंप है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पांच बजे से रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई और 10 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। कई किसान इस बीच में भीगते हुए क्रय केंद्र पहुंचे और तिरपाल ढक कर अपने धान को भीगने से बचाने का प्रयास करते रहे। केंद्रों पर भी खरीद केंद्र में लगे धान के ढेर को ढकने की व्यवस्था नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी बारिश से धान में नुकसान नहीं होगा। ऊपरी सतह का ही धान भीगा हुआ है। धूप निकलने पर वह सूख जाएगा। इनमें ज्यादातर धान के ढेर ऐसे हैं, जिनको किसानों ने बिना केंद्र प्रभारी को सूचना दिए ही ले आए हैं। इसी वजह से क्रय केंद्रों में धान डंप हो गया है। रमेश श्रीवास्तव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed