{"_id":"66998a964f04bd675d085e39","slug":"those-who-pulled-out-the-nails-of-the-youth-should-be-arrested-swami-prasad-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-118289-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक के नाखून उखाड़ने वालों हो गिरफ्तारी-स्वामी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक के नाखून उखाड़ने वालों हो गिरफ्तारी-स्वामी प्रसाद
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के पंचमपुर गांव 30 जून को शिवम कोरी को बंधक बनाकर पीटने और पैरों के नाखून उखाड़ने की बर्बरता मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़ित का हाल जानने उसके घर पहुंचे। उन्होंने मुकदमे में धाराएं तरमीम कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
गांव में आयोजित भंडारे में विवाद के बाद शिवम कोरी को आनंद तिवारी पक्ष ने पीटकर मरणासन्न कर दिया था। मामले में कार्रवाई न होने पर राजनैतिक दल युवक को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र लहरी गुरुवार को दलित युवक के घर पहुंचे।
उन्होंने शिवम कोरी के पिता संतोष कोरी से मुलाकात की। इसके बाद शिवम कोरी का हाल जाना। प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वार्ता की। दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर केवल सिंह यादव ,राम बरन वर्मा, सुरेंद्र गौतम, राम बहादुर कोरी समेत अन्य मौजूद रहे।