फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Thieves raid three places, panic increases in the village

Fatehpur News: चोरों का तीन जगह धावा, गांव में बढ़ी दहशत

Tue, 28 Oct 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Thieves raid three places, panic increases in the village
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के चक कोर्रा सादात गांव में चोरों ने तीन जगहों पर धावा बोलकर लोगों में दहशत फैला दी। चोरों ने जूनियर हाईस्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक ग्रामीण के घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य उमेश चंद्र ने बताया कि स्कूल के तीन कमरों के ताले टूटे मिले और रसोई गैस सिलिंडर, पंखे और बर्तन चोरी हो गए। इससे पहले भी स्कूल में एक माह पूर्व चोरी हो चुकी थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से कूलर, पंखे और दस्तावेज गायब हो गए। अस्पताल परिसर में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

तीसरे घर में चोर घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों के जागने पर भाग गए। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार चोरी और पुलिस की लापरवाही से चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों का स्कूल में गमछा छूट गया है। इससे पहचान में मदद मिल सकती है। थरियांव थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले फजुल्लापुर स्कूल में भी चोरी

ब्लॉक में एक माह के भीतर करीब छह विद्यालयों में चोरी हो चुकी है। तीन दिन पहले ही प्राथमिक विद्यालय फजुल्लापुर में भी ताले तोड़कर सामान चोरी किया गया था। ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया ने बताया कि लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक से मिलकर स्कूलों और सरकारी संस्थानों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed