{"_id":"6adcfe790770aee9d90a4057","slug":"thieves-broke-the-lock-on-the-cupboard-and-made-off-with-jewellery-worth-250-lakh-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-165097-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अलमारी का ताला तोड़कर 2.50 लाख के जेवर समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अलमारी का ताला तोड़कर 2.50 लाख के जेवर समेट ले गए चोर
विज्ञापन
खागा। कस्बे के गढ़ी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
गढ़ी मोहल्ला निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि शुक्रवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ घर में ताला लगाकर खेत गए थे। शाम करीब सात बजे परिवार के साथ लौटे तो कमरे का सामान बिखरा मिला और अलमारी का ताला टूटा था। उसमें रखे करीब 2.50 लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए।
पीड़ित का दावा है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। घटना की जांच की जा रही है।