फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There will be no brakes on the movement of trains, delays will end

खास खबर: ट्रेनों की चाल पर नहीं लगेगा ब्रेक, खत्म होगी लेटलतीफी

Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
There will be no brakes on the movement of trains, delays will end
खास खबर
विज्ञापन

फोटो-04 - फतेहपुर रेलवे स्टेशन।
- सतनरैनी से करबिगवां के बीच चल रहा ओएचई लाइन रूपांतरण का कार्य
- नींव भरने का कार्य हुआ पूर्ण, अब लगाए जाएंगे खंभे
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर अब जल्द ही लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचलान में आ रहीं दिक्कतें खत्म होंगी। आए दिन रूट व्यस्त रहने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों को आउटर पर रोक दिया जाता है। संसाधन दुरुस्त होने से अब ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगेगी। फतेहपुर स्टेशन पर सतनरैनी से करबिगवां के बीच ओएचई ((ओवर हेड इक्यूप्मेंट) लाइन रूपांतरण का कार्य चल रहा है। खंभे लगाने के लिए खुदाई और नींव भराई का काम लगभग पूरा हो गया। अब लाइन के उपकरणों को बदलने के साथ खंभे लगाने का काम शुरू होगा।
गाजियाबाद से पं दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन (मुगलसरांय) के बीच 2020 में ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने के लिए ओएचई (ओवर हेड इक्यूप्मेंट) लाइन रूपांतरण का काम शुरू हुआ। काम को दो सेक्शन में विभक्त किया गया। इसमें गाजियाबाद से चकेरी कानपुर तक ओएचई लाइन रुपांतरण एक सेक्शन में कार्य चल रहा है। जबकि दूसरे सेक्शन में चकेरी से पं दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के बीच रूपांतरण काम हो रहा है।
विज्ञापन

दूसरे सेक्शन के तहत ही फतेहपुर क्षेत्र में सतनरैनी से लेकर करबिगवां के बीच खुदाई और नींव भराई का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। वहीं अब मास्ट, फीडर तार, एईसी तार और बीईसी तार को बदलने काम जल्द शुरू होगा। इसके अलावा लाइन को साधने के लिए नए खंभे लगाए जाएंगे। उम्मीद है कि मार्च तक कार्य पूर्ण हो जाएगा और स्टेशन से 160 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन गुजरेंगी। इस रूट पर अभी 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन गुजर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए होगी सुविधा
रखरखाव के काम के चलते और अन्य सुपरफास्ट ट्रेन को पास देेने में स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेन अक्सर लेट जाती हैं। रोजाना यात्रियों के लिए यह समस्या बनी रहती है। स्पीड बढ़ने के बाद यह समस्या कम होगी और यात्रियों को भी सुविधा होगी।
टीआरडी विभाग तेजी से कर रहा कार्य
ओएचई लाइन के रख-रखाव और रूपांतरण कार्य की देखरेख रेलवे के टीआरडी(ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट) के जिम्मे है। ओएचई लाइन के रूपांतरण का कार्य टीआडी तेजी से कर रहा है। शुक्रवार को रसूलाबाद स्टेशन से कुछ उपकरण फतेहपुर स्टेशन के लिए भी भेजे गए हैं।

--कोट--
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए ओएचई लाइन रुपांतरण का कार्य चल रहा है। खंभे लगाने के लिए खुदाई और नींव भरने का काम 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। अब खंभे लगाए जाएंगे। - सोनू सिंह, कार्यवाहक इंचार्ज, रेलवे टीआरडी विभाग, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed