फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There was a lot of dancing and kicking and punching in the dance of the bar girls

Fatehpur News: बार-बालाओं के डांस में खूब लगे ठुमके और चले लात-घूंसे

Tue, 27 May 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of dancing and kicking and punching in the dance of the bar girls
बहुआ। दौलतियापुर में रविवार रात शादी कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस में खूब ठुमके लगे। डांस देखने गए एक युवक के स्टेज पर चढ़ने से गुस्साए लोगों ने धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और लात-घूंसे बरसा दिए। बचाने आई मामी को भी पीटा। युवक की मामी ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के दौलतियापुर में राजाराम पासवान के बेटे मुन्नालाल की शादी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम पंचायत भवन परिसर में था। इसमें कानपुर से आईं पांच बार बालाएं भी थीं। शाम होते ही आर्केस्ट्रा में बार बालाओं ने डीजे के गानों पर ठुमके और फूहड़ता का प्रदर्शन किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

इसी बीच दौलतियापुर गांव के लक्ष्मी पासवान का भांजा अरुण कुमार नाचने के लिए स्टेज पर चढ़ गया। इसी दौरान गांव निवासी पितना का बेटा जीतू ने खींचतान करते हुए स्टेज पर चढ़े अरुण को नीचे गिरा दिया। अरुण पर लात-घूंसे बरसा दिए। इससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। इसमें अरुण का मोबाइल भी गिर गया। भांजे को बचाने गई मामी ननकी के साथ भी युवकों ने गाली-गलौज व मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण की मामी ननकी ने ललौली थाने में बारबालाओं के डांस के दौरान मारपीट की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पता करके कार्रवाई की जाएगी।

......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed