फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There is no ghat for Chhath Puja, women will offer Arghya on the terrace

Fatehpur News: छठ पूजा के लिए घाट नहीं, छत पर अर्घ्य देंगी महिलाएं

Tue, 05 Nov 2024 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
There is no ghat for Chhath Puja, women will offer Arghya on the terrace
फतेहपुर। पूर्वांचल, बिहार और बंगाल का महापर्व माने जाने वाले छठ पूजा के लिए शहर में कोई खास इंतजाम नहीं हैं। राधानगर क्षेत्र में रह रहे बिहार के निवासियों ने पर्व मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन शहर में कोई घाट नहीं होने से भिटौरा या अपनी छतों पर पूजा करेंगी।
विज्ञापन

राधानगर पावर हाउस के समीप छठ पूजा का तालाब खत्म हो चुका है। यहां करीब 10 साल पहले तक 50 से अधिक परिवारों की महिलाएं पूजा करती थीं। तालाब का अस्तित्व खत्म होने के साथ नहरों में भी गंदगी फैली हुई है। इस कारण अब महिलाओं को पूजा करने के लिए शहर से 15 किमी दूर भिटौरा घाट जाना पड़ता है। वहीं कुछ महिलाएं घर की छत पर किसी बड़े बर्तन में पानी भरकर अर्घ्य देती हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी पर्व मनाने को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
विज्ञापन

राधानगर क्षेत्र निवासी सावित्री देवी ने बताया कि कई साल पहले तक पर्व नजदीकी तालाब में मनाया जाता था। तालाब पर प्लाटिंग हो चुकी है। नहर के चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। इस बार पूजा के लिए भिटौरा घाट जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधानगर बक्सपुर निवासी सीमा देवी ने बताया कि छठ पूजा को लेकर उत्साहित हैं। यहां घाट न होने की वजह से घर की छत पर ही टब में पानी भरकर पूजा करेंगी। अगर पूजा करने के लिए घाट होता तो अलग ही उत्साह रहता।
छठ पूजा के लिए इंतजाम किए जाएंगे। जहां भी जरूरत है, वहां के लोग आकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से बता सकते हैं। तुरंत उस स्थान पर व्यवस्था करवाई जाएगी।
-रवींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, सदर, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed