{"_id":"65911ae38e31a95afd0edc59","slug":"there-is-no-fear-of-police-among-the-anarchists-of-city-video-fighting-atal-intersection-and-abu-nagar-goes-vi-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: शहर के अराजकतत्वों में पुलिस का खौफ नहीं, अटल चौराहे और आबूनगर में मारपीट के वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: शहर के अराजकतत्वों में पुलिस का खौफ नहीं, अटल चौराहे और आबूनगर में मारपीट के वीडियो वायरल
Sun, 31 Dec 2023 01:10 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:10 PM IST
सार
अटल चौराहे में दो पक्षों के करीब दो दर्जन युवकों का जमावड़ा लगता है। एक दूसरे को युवक मारपीट करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाते हैं। फुटेज में करीब आधे घंटे तक एक दूसरे से गुत्थमगुत्था करते दिखे हैं।
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर शहर के अराजकतत्वों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। मारपीट के आए दिन वीडियो वायरल होने से यह बात साफ होती है। शुक्रवार रात शहर में अलग-अलग दो जगहों के वीडियो वायरल हुए हैं। अक्सर मारपीट, हंगामा और चौराहों पर केक काटने के वीडियो वायरल होते हैं। पुलिस जांच का दंभ भरती नजर आती है।
विज्ञापन
अटल चौराहे में दो पक्षों के करीब दो दर्जन युवकों का जमावड़ा लगता है। एक दूसरे को युवक मारपीट करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाते हैं। फुटेज में करीब आधे घंटे तक एक दूसरे से गुत्थमगुत्था करते दिखे हैं। इसके बाद चौराहे से गढ़ीवा नाला रोड में घुस जाते हैं। एक भी पुलिसकर्मी घटनाक्रम के दौरान नजर नहीं आता है।
विज्ञापन
दूसरा वीडियो आबूनगर इलाके का वायरल हुआ। नशे में एक युवक मोहल्ले के लोगों के बीच अधिकारी का चालक बताकर गाली गलौज करता दिखा है। दो युवक उसका विरोध करते हैं। इसी दौरान गाली गलौज और मारपीट होती है। नशे में गाली गलौज कर रहे युवक को दोनों युवक पीटते हैं।
विज्ञापन
वीडियो आबूनगर पुलिस चौकी के पास इंडियनबैंक का बताया जा रहा है। इधर, शहर के उत्तरी गौतम नगर निवासी बीनू सिंह को कुछ लोगों ने कार से घसीटकर पीटा है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।