फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There has been no improvement in the air of the district since last 5 yearsThere has been no improvement in the air of the district since last 5 years

Fatehpur News: पिछले 5 साल से जनपद की हवा में नहीं हुआ सुधार

Tue, 04 Feb 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
There has been no improvement in the air of the district since last 5 yearsThere has been no improvement in the air of the district since last 5 years
फतेहपुर। जनपद में सड़कों पर उड़ती धूल यहां की आबोहवा खराब कर रही है। यही वजह है कि पिछले 5 साल से जनपद की हवा में सुधार नहीं हो सका है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार 150 के पार बना हुआ है। हर साल केवल मई-जून में मामूली सुधार होता है। हालांकि तब भी एक्यूआई 100 के पार रहता है। शुद्ध हवा के लिए एक्यूआई 50 से कम होना चाहिए। मौसम विभाग के मुताबिक साल 2021 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 226, साल 2022 में 176, साल 2023 में 165 और साल 2024 में 168 दर्ज किया गया है। इसी तरह नए साल में जनवरी में अब तक का अधिकतम एक्यूआई 148 दर्ज किया गया है। इस तरह पिछले पांच साल से लगातार 150 के आसपास बना हुआ है। गर्मियों के दिनों में गर्म हवा हल्की होने से धूल के कण भी हवा के साथ ऊपर चले जाते हैं। इससे एक्यूआई कम हो जाता है। वहीं सबसे ज्यादा एक्यूआई नवंबर, दिसंबर और जनवरी में दर्ज किया गया है। इसका कारण वायुमंडल में स्मॉग के साथ हवा ठंडी होने से धूल के कण बने रहना है। इस दौरान जनपद में 200 तक एक्यूआई पहुंच जाता है। इससे हवा जहरीली बनी रहती है और लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। राहत की बात है कि पिछले पांच सालों में हर साल एक्यूआई में मामूली कमी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed