फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There has been no electricity for three days, the boss said he has no information...

Fatehpur News: तीन दिन से बिजली गुल, साहब बोले जानकारी नहीं...

Tue, 03 Jun 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
There has been no electricity for three days, the boss said he has no information...
फतेहपुर। बिंदकी ग्रामीण उपकेंद्र से जुड़े बहरौली गांव में बिजली आपूर्ति ठप हुए तीन दिन बीत चुके हैं। इससे करीब छह हजार की आबादी प्रभावित है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी तक नहीं है। जबकि ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस संकट ने गांव के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। एक ओर भीषण गर्मी में ग्रामीण मच्छरों व उमस से बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर पानी के लिए मारामारी मची हुई है। हैंडपंपों के आसपास पानी भरने को लेकर झगड़े की नौबत आ चुकी है। गांव के लोग रातभर मच्छरों से जूझ रहे हैं। बिजली न होने से बिजली के सभी उपकरण बंद हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि कई घरों में छोटे बच्चे बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना भी मुश्किल है क्योंकि गर्मी और पानी की किल्लत ने हालात बदतर कर दिए हैं। गांव के हैंडपंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग जाती हैं। हर कोई एक-एक बाल्टी पानी के लिए जूझ रहा है। कई जगहों पर लोगों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की तक की स्थिति बन चुकी है। महिलाओं व बच्चों को घंटों हैंडपंप पर इंतजार करना पड़ रहा है। तीन दिन से जारी इस संकट के बावजूद बिजली विभाग या प्रशासन की ओर से कोई राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिला, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed