{"_id":"66747b828cef7431d6087454","slug":"there-are-no-arrangements-to-quench-thirst-in-summer-people-are-yearning-for-cold-water-fatehpur-news-c-217-fth1002-116905-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गर्मी में प्यास बुझाने के इंतजाम नहीं, ठंडे पानी को तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गर्मी में प्यास बुझाने के इंतजाम नहीं, ठंडे पानी को तरस रहे लोग
Fri, 21 Jun 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 21 Jun 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। तपिश और उमस भरी गर्मी लोगों के जान पर बन आई है। शहर में प्यास बुझाने के इंतजाम खोखले साबित हो रहे हैं। शहर के प्याऊ सिर्फ नाम के हैं, वाटर एटीएम में भी पानी न आने से लोग बेहाल हैं।
नगर पालिका ने गर्मी से राहत दिलाने के लिए शहर में छह प्याऊ व तीन आरओ वाटर एटीएम लगवाए हैं। उनका दावा है कि सभी संचालित हैं और राहगीरों की प्यास बुझाई जा रही है, लेकिन पड़ताल में सामने आया कि प्याऊ गंदगी में खुले हैं। वहां पानी पीने के कोई साधन तक नहीं हैं। कई प्याऊ तक पहुंचना ही मुश्किल है। इसी तरह अस्पताल और मुख्य चौराहों पर लगाए गए वाटर कूलर भी खराब पड़े हैं। कुछ से पानी निकलता है, लेकिन ठंडे पानी की जगह खौलता पानी निकल रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
सीन-1
फोटो-1-वाटर एटीएम से निकल रहे गर्म पानी को ही पीता किसान। संवाद
कचहरी परिसर के वाटर कूलर से निकलता है खौलता पानी
शहर के एक प्रमुख कचहरी परिसर के वाटर कूलर से खौलता पानी निकल रहा है। इससे प्रतिदिन यहां आने-जाने वाले कई हजार लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में ये घर से पानी लाते हैं या दुकानों से खरीदकर पीते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
सीन- 2
फोटो-2-सदर अस्पताल के सामने खराब पड़ा वाटर एटीएम। संवाद
जिला अस्पताल के सामने लगा वाटर कूलर खराब
जिला अस्पताल के सामने का वाटर कूलर काफी दिनों से खराब है। अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक रोगी उपचार के लिए आते हैं। गर्मी में गला को तर करने के लिए लोग वाटर कूलर के पास पहुंचते हैं, लेकिन एक बूंद पानी नहीं निकलने से हताश होकर लौटते हैं।
-- -- -- -- -- -- --
सीन-3
फोटो-3-ज्वालागंज चौराहे के पास प्याऊ में बिना पानी रखा घड़ा व फैली गंदगी। संवाद
ज्वालागंज चौराहे पर प्याऊ के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां पर रिक्शा व अन्य वाहन चालकों, सब्जी मंडी में आने-जाने वाले मजदूर, राहगीरों का आवागमन रहता है। इसे देखते हुए यहां पर नगर पालिका ने प्याऊ लगवाया है। यह देखरेख और साफ-सफाई के अभाव में कंडम हो गया है। वहीं घड़े में भी पानी भी नहीं है। यहां गंदगी की वजह से लोग जाने से भी कतराते हैं।
-- -- -- -- -- -- --
फोटो-4- खाली पड़ा प्याऊ। संवाद
मिशन हाॅस्पिटल के पास प्याऊ में पानी पीने के संसाधन नहीं
हरिहरगंज मिशन हाॅस्पिटल के पास लगा प्याऊ महज दिखावा है। यहां पर पानी के लिए एक कैन रखा है। इसमें न तो पानी है और न ही कोई कर्मचारी मौजूद है। राहगीर प्यास की आस में निराश होकर लौट रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- --
फोटो-5-ठंडे पानी की आस में टोटी चेक करता यात्री। संवाद
रोडवेज परिसर में पानी का इंतजाम नहीं
रोडवेज परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आते हैं। कई यात्री अन्य जनपदों से आना-जाना करते हैं। भीषण गर्मी में रोडवेज परिसर में पीने के पानी का समुचित इंतजाम नहीं है। गर्मी में वाटर कूलर से गर्म पानी निकल रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में लोग हैंडपंप या दुकानों से पानी खरीदकर पीते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -प्याऊ की व्यवस्था ठेकेदारों द्वारा संचालित है। गंदगी के ढेर से प्याऊ को हटा दिया है, यदि नहीं हटाया गया है, तो दिखवाएंगे। शहर में तीन वाटर एटीएम हैं और ये मशीनें ही हैं, बनती बिगड़ती रहती हैं। - समीर कुमार कश्यप, ईओ, नगर पालिका